एसपी ने 23 सेकंड में 9mm पिस्टल असेंबल की:पुलिसकर्मियों को 30 सेकंड में शस्त्र असेंबल करने का टास्क दिया




कटनी पुलिस को और ज्यादा चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन में जनरल परेड और हथियार चलाने का अभ्यास कार्यक्रम रखा गया। पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव विश्वकर्मा की देखरेख में हुई इस परेड का मकसद पुलिस बल की फिटनेस, अनुशासन और कानून व्यवस्था को संभालने की तैयारी को परखना था। एसपी ने खुद परेड की सलामी ली। परेड के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और कदमताल का बारीकी से मुआयना किया। शहर के थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने कदमताल और स्कॉट ड्रिल का अभ्यास किया। अच्छा प्रदर्शन करने वालों की तारीफ की गई, वहीं जिन कर्मचारियों में कमी दिखी, उन्हें सुधार करने को कहा गया। 30 सेकंड का टास्क और इनाम की घोषणा परेड के बीच एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने पुलिसकर्मियों को एक खास चुनौती दी। उन्होंने कर्मचारियों को 30 सेकंड के अंदर हथियार को खोलने और फिर से जोड़ने (असेम्बल करने) का टास्क दिया। एसपी ने ऐलान किया कि जो भी कर्मचारी इस काम को तय समय में पूरा करेगा, उसे 5,000 रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। एसपी ने 23 सेकंड में पूरा किया टास्क पुलिस बल का उत्साह बढ़ाने के लिए एसपी ने खुद उदाहरण पेश किया। उन्होंने 9 एमएम पिस्टल को महज 23 सेकंड में खोलकर और वापस जोड़कर दिखाया। उनकी इस फुर्ती को देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में जोश भर गया। पुलिस वाहनों का निरीक्षण और निर्देश परेड और हथियारों के अभ्यास के बाद जिले के सभी पुलिस वाहनों की हालत जांची गई। एसपी ने थाना प्रभारियों से गाड़ियों के रख-रखाव और उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि इमरजेंसी या गश्त के दौरान गाड़ियों में कोई तकनीकी खराबी नहीं आनी चाहिए, इसलिए समय-समय पर इनका मेंटेनेंस जरूर कराएं। परेड में शामिल अधिकारी और कर्मचारी इस जनरल परेड में एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया सहित जिले के सभी बड़े पुलिस अधिकारी, शहर के थाना प्रभारी और रक्षित केंद्र के लगभग 105 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *