![]()
आगरा में सड़कों पर अतिक्रमण और जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसे में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार खुद सड़क पर उतरे। सदर क्षेत्र के मधु नगर में काफी देर तक सड़क पर रहे। इस दौरान एसीपी सदर का मूवमेंट नहीं मिला। इस पर कमिश्नर ने वायरलेस पर ही उनकी लोकेशन पूछ ली। कहा- एसीपी सदर कहां गायब हैं? मैं यहां खड़ा हूं और आप गायब हैं। इतना कॉमन सेंस नहीं है क्या? पुलिस कमिश्नर के कडे़ तेवर का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला आगरा शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के चलते चौराहों पर हमेशा जाम लगा रहता है। रही-सही कसर ठेले वाले पूरी कर देते हैं। इससे चौराहों से निकला मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक पुलिस के रहते हुए भी ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवर मनमानी करते हैं। जाम की समस्या की पुलिस कमिश्नर को भी शिकायतें मिल रही थीं। रात 11 बजे निरीक्षण पर निकले थे कमिश्नर इसके बाद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार बुधवार रात करीब 11 बजे औचक निरीक्षण पर निकले थे। वो सदर क्षेत्र के मधुनगर चौराहे पर पहुंचे। उनके साथ डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास, डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार और एसीपी इमरान अहमद भी थे। यहां पर उन्हें चौराहे के आसपास कई वाहन खडे़ मिले। कई ठेले लगे थे। इस पर कमिश्नर ने एसीपी सदर रामप्रवेश गुप्ता की लोकेशन ली। काफी देर तक जब वह नहीं पहुंचे, तो उन्हें वायरलेस किया। काफी देर तक जब एसीपी सदर नहीं आए, तो पुलिस कमिश्नर ने वायरलेस पर ही लोकेशन पूछ ली। उन्होंने कहा कि एसीपी सदर कहां गायब हैं? हम यहां पर खडे़ है। वो गायब है। इतना कॉमन सेंस नहीं है क्या। इसके थोड़ी बाद एसीपी रामप्रवेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी सदर, एसीपी ट्रैफिक और थाना प्रभारी सदर को हिदायत दी कि चौराहे पर अतिक्रमण नहीं होने दें। न ही कोई गाड़ी पार्क होने दें। इसके बाद पुलिस कमिश्नर फतेहाबाद रोड और ताजगंज क्षेत्र में भी गए। कमिश्नर बोले- चौराहे अतिक्रमण मुक्त होंगे
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सभी चौराहे पर 50 मीटर तक कोई भी अतिक्रमण न हो। चौराहे जाम से मुक्त हों। सभी एसीपी अपने क्षेत्र के थानेदारों के साथ मीटिंग कर हर दिन 3 घंटे विशेष यातायात अभियान चलाएं। रॉन्ग साइड चलने वाले, ट्रिपल सवारी वाले वाहन, काली फिल्म लगे वाहन, स्टंट, ड्रिंक एंड ड्राइव वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस कमिश्नर की हिदायत के बाद गुरुवार को चौराहों पर इसका असर दिखाई दिया। रामबाग चौराहे पर अतिक्रमण नहीं दिखा। इससे वाहनों को निकलने में परेशानी नहीं हुई। 2005 बैच के IPS हैं पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार दीपक कुमार वर्तमान में आगरा कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं। वह 2005 बैच के यूपी कैडर के IPS अफसर हैं और बिहार के रहने वाले हैं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… बलिया में एक ही व्यक्ति चपरासी भी और शिक्षामित्र भी, रोक के बावजूद शिक्षा विभाग में 179 फर्जी कर्मियों का वेतन जारी रामेश्वर सिंह बलिया में भीमपुरा कस्बे के रामकरण इंटर कॉलेज में चपरासी हैं। नियुक्ति 1 जुलाई, 2005 को हुई थी। हैरत की बात ये है कि रामेश्वर कस्बे के कंपोजिट स्कूल में 23 अगस्त, 2015 से शिक्षामित्र के रूप में भी तैनात हैं। दोनों पदों का वेतन और मानदेय ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…
Source link
एसीपी कहां गायब हो- आगरा पुलिस कमिश्नर वायरलेस पर चिल्लाए:हम यहां खडे़ हैं, इतना कॉमन सेंस नहीं है; जाम हटाने सड़क पर उतरे














Leave a Reply