![]()
ऑर्डनेंस फैक्ट्री खापा स्थित सोलर प्लांट में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पथरोटा पुलिस ने भोपाल की एक अंतरजिला गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 27 अप्रैल को हुई इस वारदात में पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 किलो तांबा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 80 हजार रुपए है। हाई सिक्योरिटी जोन में हुई इस चोरी ने सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नसरुल्लागंज जेल में बंद थे आरोपी थाना प्रभारी मोनिका गौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सद्दाम खान, नदीम खान और शोराब भोपाल के रहने वाले हैं। ये शातिर अपराधी पहले बुधनी में चोरी के मामले में नसरुल्लागंज जेल में बंद थे। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 56 एकड़ में फैले इस विशाल सोलर प्लांट की पहले रेकी की और फिर रात के अंधेरे में केबल काटकर तांबा चोरी किया। 52 किलो तांबा जब्त, दो सदस्य अब भी फरार पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस गिरोह को दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया 52 किलो तांबा बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस गैंग के दो अन्य सदस्य सादिक और रियासत फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए भोपाल और आसपास के जिलों में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। प्लांट की सुरक्षा पर उठे सवाल यह सोलर प्लांट भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है, जो पथरोटा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का मुख्य स्रोत है। संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में चोरों के आसानी से प्रवेश करने और वारदात को अंजाम देने के बाद, प्लांट की निगरानी प्रणाली और सुरक्षा गार्डों की तैनाती पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ सुरक्षा खामियों की भी जांच कर रही है।
Source link
ऑर्डनेंस फैक्ट्री के सोलर प्लांट से तांबा चोरी:भोपाल के 3 बदमाश गिरफ्तार; रात के अंधेरे में काटी केबल, 52 किलो तांबा बरामद















Leave a Reply