औरैया में चोरों ने लाखों के जेवर-नकदी किए पार:पुलिस ने जांच शुरू की, टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश




शाहजहांपुर के कुदरकोट थाना क्षेत्र के चन्हैया गंगाराम गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रामोतार सिंह के घर के बाहर बरामदे में उनके परिजन मंगल देवी, सरिता देवी और ऋषभ सो रहे थे। रात करीब दो बजे उन्हें घर के अंदर से खटपट की आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब वे अंदर पहुंचे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घर के अंदर के गेट बंद थे। किसी तरह गेट खोलने पर छत पर भी सामान बिखरा पड़ा मिला। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर एक जंजीर, दो अंगूठियां, एक बाजूबंद, एक जोड़ी पायल, एक माला और लगभग 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *