कंटूर ट्रेंचों से हर साल होगा 18 लाख लीटर रिचार्ज:जल गंगा अभियान के निरीक्षण में देवास जिला पंचायत सीईओ ने दिलाई शपथ




देवास जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ज्योति शर्मा ने जल गंगा संवर्धन एवं जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस अभियान के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 18 लाख लीटर पानी भू-जल स्तर में रिचार्ज होगा, जिससे क्षेत्र में जल संकट कम होने की उम्मीद है। सीईओ शर्मा ने जनपद पंचायत देवास की ग्राम पंचायत बरोठा सहित अन्य ग्रामों में जल संवर्धन के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से पीर बड़ला गौशाला के समीप पहाड़ी क्षेत्र पर खोदी जा रही 550 कंटूर ट्रेंचों का निरीक्षण किया। इन ट्रेंचों का उद्देश्य बारिश के पानी को रोककर भू-जल स्तर को बढ़ाना है। जीर्णोद्धार में सहयोग करने का आग्रह किया
ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए सीईओ शर्मा ने जल संरक्षण को केवल सरकारी नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने ग्रामीणों से जन-भागीदारी के माध्यम से नई जल संरचनाएं बनाने और पुरानी संरचनाओं के जीर्णोद्धार में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को सामूहिक जल शपथ भी दिलाई। भ्रमण के दौरान, सीईओ ने पीर बड़ला स्थित गौशाला का भी अवलोकन किया और इसे एक आदर्श गौशाला बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला परिसर में जल संचयन और पर्यावरण सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, शर्मा ने ग्राम पंचायत पर्वतपुरा और सिरोलिया में जल गंगा संवर्धन के तहत निर्मित अमृत सरोवर, खेत तालाब और डगवेल रिचार्ज जैसी संरचनाओं का भी निरीक्षण किया और उनमें सुधार के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *