कंपनी में निवेश का झांसा देकर 11 लाख रुपए ठगे:6 साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार




कंपनी में निवेश कर दोगुना राशि कमाने का लालच देकर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को रतलाम पुलिस ने मुंबई से पकड़ा है। आरोपी को पुलिस 6 साल तलाश कर रही थी। स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन में बताया फरियादी लोकेन्द्र सिंह पंवार निवासी टीआईटी रोड रतलाम द्वारा थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी रूपेश गंधारे द्वारा “बी प्राइम कंपनी” के नाम से ब्यूटी प्रोडक्ट निर्माण एवं विक्रय का व्यवसाय संचालित किया जाता था। आरोपी द्वारा फरियादी को कंपनी में निवेश करने पर राशि दोगुनी होने का लालच दिया गया। विभिन्न प्रलोभन देकर उससे लगभग 11 लाख की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की। फरियादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर मामला जांच में लिया। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। टीम बना कर किया तलाश आरोपी के मुंबई में इनपुट मिलने के बाद थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई।तकनीकी साक्ष्यों, साइबर इनपुट एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। लगातार निगरानी के बाद आरोपी रूपेश गंधारे (47) पिता रामभाऊ गंधारे को ठाणे, नवी मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर रतलाम लाई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल रतलाम भेजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *