उज्जैन | तस्वीर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैदान की है। जहां बुधवार शाम को हॉकी खिलाड़ी खेल की बारीकियां सीख रहे थे। उन्होंने कच्चे पथरीले मैदान में प्रेक्टिस की। मैदान व सुविधा की कमी से निराश होने के बजाय खिलाड़ियों में टर्फ वाले खिलाड़ियों को मात देने का जज्बा दिखाई दिया। हालांकि अब तक ऐसे कच्चे मैदान में पसीना बहाकर हॉकी में जिले का नाम देशभर में ऊंचा करने वाले इन खिलाड़ियों को भी जल्द ही टर्फ ग्राउंड की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए नानाखेड़ा ग्राउंड में 34 करोड़ खर्च होंगे। टेंडर हो चुके है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के खुले मैदान में 30-40 खिलाड़ी प्रतिदिन प्रैक्टिस करने पहुंच रहे हैं। टर्फ की सुविधा मिलने के बाद खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ जाएगी।
Source link
कच्चे मैदान से टर्फ वालों को टक्कर देने का हौंसला











Leave a Reply