![]()
कटनी जिले के बसाडी और लालपुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेरकर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के समय पर न पहुंचने का फायदा उठाकर ड्राइवर ने सड़क पर ही रेत खाली कर दी। अवैध उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन लालपुर गांव के ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से रेत ले जाई जा रही है। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए और घेराबंदी कर रेत से लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में मुन्नू श्रीवास नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से अवैध रेत का कारोबार किया जा रहा है, जिससे तंग आकर उन्हें स्वयं कार्रवाई करनी पड़ी। वाहन खराब होने से पुलिस पहुंचने में हुई देरी बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही पुलिस बल रवाना किया गया था, लेकिन पुलिस का वाहन बीच रास्ते में खराब हो जाने के कारण टीम को पहुंचने में देरी हुई। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर चालक ने ट्रैक्टर में भरी रेत को जमीन पर पलट दिया। ट्रैक्टर जब्त, कानूनी कार्रवाई शुरू देरी के बावजूद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी कस्टडी में ले लिया है। वाहन को जब्त कर बड़वारा थाना परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कटनी में ग्रामीणों ने अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर घेरा:देरी से पहुंची पुलिस, ड्राइवर रेत खाली कर भागा; ग्रामीण बोले- लगातार उत्खनन हो रहा















Leave a Reply