कटनी में ट्रक-बाइक की टक्कर, आदिवासी युवक की मौत:दो साथी गंभीर, ठरका गांव के पास हुआ हादसा; बाइक के परखच्चे उड़े




कटनी जिले के ठरका ग्राम में गुरुवार शाम एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक आदिवासी युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथी गंभीर घायल हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही बाइक पर सवार थे तीन युवक जानकारी के अनुसार, बरही थाना क्षेत्र के ग्राम नादमन निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे ठरका ग्राम के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे। अस्पताल में एक मृत घोषित किया, दो गंभीर हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 और निवार चौकी पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद असीम कुमार गोटिया (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल मुराली गोटिया और गुड्डू गोटिया की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रक को किया जब्त हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को घेराबंदी कर जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *