कटनी में नाबालिग लड़के का शव फंदे पर लटका मिला:15 साल का था और कुठला थाना क्षेत्र में रहता था




कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में सोमवार को नाबालिग का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक की उम्र 15 साल थी। वह ग्राम घनगरी कला का रहने वाला था। परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक, दरेश भूमिया पिता अजय भूमिया, सोमवार को घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया और फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी खबर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया है। जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *