![]()
कटनी जिले के बहोरीबंद इलाके में स्थित पटोरी साइलो खरीदी केंद्र पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी में कई दिनों से अपनी फसल बेचने का इंतजार कर रहे किसानों ने शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर सलैया-सिहोरा रोड पर चक्काजाम कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि साइलो केंद्र पर इंतजाम पूरी तरह चौपट हैं। तपती धूप में न तो किसानों के लिए छांव का कोई इंतजाम है और न ही पीने के ठंडे पानी की कोई व्यवस्था। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है, जिसकी वजह से किसानों को दो-दो, तीन-तीन दिन तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। टोकन और तुलाई को लेकर नाराजगी प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि कुप्रबंधन के चलते उन्हें समय पर टोकन नहीं मिल पा रहे हैं और न ही अनाज की तुलाई हो रही है। इस वजह से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। शाम को जब सब्र का बांध टूटा, तो किसानों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों की प्रमुख मांगें किसानों ने प्रशासन के सामने अपनी कुछ मांगें रखी हैं- जिन किसानों के स्लॉट की तारीख निकल चुकी है, उन्हें फिर से मौका दिया जाए और नए स्लॉट तुरंत खोले जाएं। भीड़ कम करने के लिए गेहूं की तुलाई का काम 24 घंटे शिफ्टों में चलाया जाए। तकनीकी दिक्कतों की वजह से परेशान किसानों के लिए स्लॉट बदलने की वैकल्पिक व्यवस्था हो। केंद्र पर किसानों के लिए तुरंत शेड और पीने के पानी का इंतजाम किया जाए। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होता, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
Source link
कटनी में पटोरी साइलो केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन:बोले- समय पर टोकन नहीं मिल रहे और न ही अनाज की तुलाई हो रही















Leave a Reply