![]()
प्रयागराज में अब एक बार फिर भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ प्रयागराज प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। सुबह से ही तेज और कड़क धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते गर्मी का असर और बढ़ गया, जिससे सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। लोग धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर नजर आए। मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनों में फिर से मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से गर्मी और बदलते मौसम के बीच विशेष सावधानी बरतने को कहा है। डॉक्टरों ने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। लगातार बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, एलर्जी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए पिछले पांच वर्ष के अधिकतम तापमान
Source link
कड़क धूप से प्रयागराज बेहाल, तापमान 44.4°C:प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी















Leave a Reply