![]()
लखनऊ के कैसरबाग थानाक्षेत्र स्थित खंदारी बाजार इलाके में किराए के कमरे में रहने वाले किन्नर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीतापुर के भवानीपुर निवासी पूर्वी पांडेय उर्फ विकास पांडेय (26) पिछले तीन सालों से ठाकुरगंज के बालागंज निवासी दोस्त आकाश कश्यप के साथ रह रहे थे। पूर्वी के भाई आकाश पांडेय भी लखनऊ के गोमतीनगर में रहकर गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूर्वी और आकाश कश्यप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद पूर्वी ने आकाश कश्यप से मोबाइल छीनकर उसमें से सिम कार्ड निकालकर घर से निकाल दिया था।
विवाद के बाद से पूर्वी काफी तनाव में थे। गुरुवार दोपहर आकाश कश्यप ने पूर्वी के भाई को फोन कर अपना सिमकार्ड मांगा। इस पर उन्होंने आकाश को पूर्वी के कमरे पर जाकर सिम लेने के लिए कहा।
शाम करीब पांच बजे आकाश कश्यप खंदारी बाजार स्थित कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके पर उसने पुलिस और पूर्वी के भाई को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पूर्वी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
घटना के बाद पूर्वी के साथ रहने वाले कुछ सहयोगियों ने आकाश कश्यप पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्वी के पिता रामदत्त पांडेय किसान है। इसके अलावा परिवार में मां और दो भाई हैं।
Source link
कमरे में फंदे से लटका मिला किन्नर का शव:दोस्त पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा















Leave a Reply