कराहल में मां-बेटे कर रहे थे स्मैक की तस्करी:38 ग्राम नशीला पदार्थ, दो बाइक समेत 5 लाख का सामान जब्त; चार तस्कर गिरफ्तार




श्योपुर की कराहल थाना पुलिस ने अवैध नशे की तस्करी करते मां-बेटे सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 38.48 ग्राम स्मैक बरामद की है। जब्त स्मैक और तस्करी में उपयोग की गई दो बाइक की कुल कीमत करीब 5 लाख 35 हजार रुपए है। रीछी-गोरस रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़ाए तस्कर कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खांन की टीम ने 17 मई को रीछी-गोरस रोड पर वाहन चेकिंग लगाई थी। इस दौरान राजस्थान की ओर से आ रहे चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस को इनके पास से 3 लाख 85 हजार रुपए कीमत की 38.48 ग्राम स्मैक मिली। मां-बेटे सहित चार तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने कराहल निवासी अरशद खान (20), लच्छी उर्फ लक्ष्मीनारायण (30), पंकज राठौर (29) और उसकी मां कमलेश राठौर (55) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ।(एमपी31जेडसी4998) और (एमपी31जेडडी6854) नंबर की दो बाइक भी जब्त की गई हैं। कोर्ट ने सभी को जेल भेजा एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद सभी चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *