करैरा में 32 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक फरार:झांसी से करैरा लाई जा रही थी, कार और शराब की कीमत 8.60 लाख रुपए




शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब के साथ एक मारुति फ्रॉन्क्स कार जब्त की है। मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 8 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि अभियान के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, खनन और शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश नंबर की एक मारुति फ्रॉन्क्स कार झांसी की ओर से करैरा आ रही है, जिसमें अवैध शराब भरी हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने हाईवे स्थित कृष्णा ढाबा के पास वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार ढाबे की तरफ मोड़ दी और मौके से फरार हो गया। कार से 294 बल्क लीटर शराब बरामद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें 28 पेटी देशी प्लेन शराब, 2 पेटी देशी मसाला लाल और 2 पेटी वोल्ट कंपनी की बीयर कैन बरामद हुईं। कुल 294 बल्क लीटर शराब की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। वहीं जब्त मारुति फ्रॉन्क्स कार की कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 328/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *