![]()
नीमच जिले में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ट्यूबवेल खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद, जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय से महज 800 मीटर की दूरी पर अवैध बोरवेल खनन का मामला सामने आया है। भोलियावास रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में बुधवार रात मशीन लगाकर बेखौफ खुदाई की गई। रात के अंधेरे में खनन जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता संतोष चौपड़ा की कॉलोनी में बुधवार रात करीब 8 बजे रामेश्वरम बोरवेल की मशीन ने खनन शुरू किया। शहर के बीचों-बीच और प्रशासनिक गलियारे के इतने नजदीक रात के समय हो रही इस गतिविधि ने स्थानीय प्रशासन की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अनुमति के दस्तावेज़ नहीं दिखा सका संचालक बोरवेल संचालक सुयश ऐरन ने मौके पर दावा किया कि उनके पास विजय दुआ के नाम पर 200 फीट तक खनन की वैध परमिशन है। हालांकि, जब उनसे अनुमति के दस्तावेज़ दिखाने को कहा गया, तो वे कोई भी प्रमाण पत्र पेश नहीं कर पाए। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि प्रतिबंध के बावजूद प्रभावशाली व्यक्तियों के संरक्षण में नियम ताक पर रखे जा रहे हैं। एसडीएम बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे इस पूरे घटनाक्रम पर एसडीएम संजीव साहू ने कहा कि विभाग की ओर से इस तरह के किसी भी खनन की कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और अवैध रूप से खनन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कलेक्टर कार्यालय के पास आधी रात को अवैध बोरवेल खनन:भाजपा नेता की कॉलोनी में प्रतिबंध के बावजूद खुदाई; संचालक नहीं दिखा सका परमिशन














Leave a Reply