कलेक्टर-निगम कमिश्नर ने देखी सिरपुर-लिंबोदी तालाब की स्थिति:बारिश के पानी की आवक को रोकने वाले अवरोधों को हटाने को कहा




इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने मंगलवार को शहर के महत्वपूर्ण जलाशयों सिरपुर तालाब और लिंबोदी तालाब में किए जा रहे कामों की स्थिति देखी। उन्होंने यहां तालाबों की वर्तमान स्थिति, जल संग्रहण क्षमता, कैचमेंट एरिया के अतिक्रमण और तालाबों तक पहुंचने वाली चैनल लाइनों की सफाई और रखरखाव काम की अवलोकन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अमले को निर्देशित किया है कि आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए तालाबों में ज्यादा से ज्यादा पानी इकट्ठा करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। कलेक्टर ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर ने कहा कि शहर के प्रमुख तालाबों का संरक्षण और पुनर्जीवन जल संरक्षण की दिशा में काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए है कि तालाबों की प्राकृतिक जल आवक को बाधित करने वाले अवरोधों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए और कैचमेंट एरिया में किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ प्रभावी कार्र‌वाई की जाए। वहीं नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम शहर के तालाबों की चैनलों की सफाई, पानी आने की बाधाएं हटाने और चैनलों को क्लियर करने का काम कर रही है। बारिश के मौसम के पहले सभी ताबालों की चैनलों को क्लियर करने का लक्ष्य रखा है।
इन तालाबों में काम की स्थिति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *