![]()
सूरजपुर के शिवनंदनपुर नगर पंचायत में पहली बार हो रहे नगरीय निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता के दबाव में फर्जी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है। इस आरोप के विरोध में रविवार रात कांग्रेस नेताओं का एक दल बिश्रामपुर थाने पहुंचा। कांग्रेस ने पुलिस पर बिना सबूत के कार्रवाई करने और एकतरफा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में थाने का घेराव करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि शिवनंदनपुर चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति से भाजपा बौखला गई है। पार्टी के अनुसार, शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के मेन रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। कांग्रेस का दावा है कि मित्तल पांडेय ने वहां नरेंद्र जैन को जीत-हार को लेकर उकसाया और उनके साथ बदसलूकी की। आरोप है कि माहौल गरमाने पर मित्तल ने सत्ता का हवाला देते हुए जैन को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी ने देर रात बिश्रामपुर थाने में नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया कि जैन ने गाली-गलौज करते हुए मित्तल पांडेय पर कटार अड़ा दी थी। CCTV फुटेज ने खोली पोल, पुलिस घेरे में कांग्रेस नेताओं का दावा है कि घटना के वक्त मौके के सामने हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी और आसपास के CCTV फुटेज में कटार अड़ाने जैसी कोई घटना कैद नहीं हुई। बिना फुटेज जांचे आर्म्स एक्ट की धारा लगाने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। नगर में पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। SDOP अभिषेक पैंकरा और थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने कहा कि CCTV फुटेज देखने के बाद अगर हथियार का सबूत नहीं मिला तो गंभीर धाराएं हटाई जाएंगी। कांग्रेस का थाने में प्रदर्शन, दी चेतावनी रविवार रात कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता सुभाष गोयल, रमेश दनौदिया, जिला महामंत्री संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, चंदन सिंह, रामलाल सोनी सहित दर्जनों नेता थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय पर केस दर्ज करने और नरेंद्र जैन पर लगी आर्म्स एक्ट की धारा हटाने की मांग की। पुलिस द्वारा मांग ठुकराए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है और दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर रही है। सोमवार को होगा थाने का घेराव कांग्रेस ने ऐलान किया है कि प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में सोमवार को बिश्रामपुर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र की हत्या और चुनाव प्रभावित करने की साजिश बताया।
Source link
कांग्रेस का आरोप-भाजपा दबाव में दर्ज करवा रही फर्जी केस:बिश्रामपुर थाने पहुंचे कांग्रेसी नेती, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, सोमवार को घेराव का ऐलान















Leave a Reply