कांग्रेस का पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन, सरकार की विफलता गिनाई:कांग्रेस ने कहा-पेट्रोलियम कंपनियों ने करोड़ों का मुनाफा कमाया, अब मंहगाई बम फोड़ा




सरगुजा कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत, इनकी अनुपलब्धता, बढ़ती महंगाई और विवाह के सीजन में सोने की खरीददारी पर प्रधानमंत्री की अपील के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदर्शन के पहले दिन कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौक स्थित अंबिका पेट्रोल पंप में धरना दिया। कांग्रेस ने कहा कि सरकार की अदूरदर्शी नीतियों का खामियाजा जनता भुगत रही है। जनता पर महंगाई बम फोड़ा जा रहा है। सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के साथ ही सभी ब्लॉकों में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पंप मालिकों ने जानकारी दी है कि पेट्रोल और डीजल के विक्रय पर कई पाबंदियां लगी हुई हैं। सप्लाई पहले की तरह सुचारू नहीं है। कई कंपनियों से सप्लाई बाधित होने के कारण पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को बताई सरकार की खामियां
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप आने वाले उपभोक्ताओं से चर्चा कर पेट्रोलियम की किल्लत एवं बढ़ी कीमतों को लेकर मोदी सरकार की अक्षमता से उन्हें अवगत कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि एक ओर देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत है वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के दोस्त अंबानी की पेट्रोलियम कंपनी देश को प्राप्त कुल कच्चे तेल का आधा हिस्सा विदेशों को निर्यात कर मुनाफा कमा रही है। पाठक ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ते भाव में मिल रहा था, तब देश के नागरिकों को उंसे महंगे दर पर बेच कर सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने 44 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया। आज तेल की कीमतों में वृद्धि होने पर मोदी सरकार के संरक्षण में देश के नागरिकों को पहले से ही महंगे दर पर तेल बेच रही कंपनियों ने आमजन पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। पीएम मोदी लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील कर रहे हैं, इससे लाखों कारीगर सड़क पर आ जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान मो. इस्लाम, अरविंद सिंह, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, आलोक सिंह, जीवन यादव, लोकेश कुमार, गुरूप्रीत सिद्धू, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं कांग्रेस की ब्लॉक कमेटियों ने भी अपने ब्लाकों में विरोध प्रदर्शन कर लोगों को पेट्रोल डीजल की किल्लत एवं बढ़ी कीमतों को लेकर लोगों को अवगत कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *