![]()
सूरजपुर के विश्रामपुर नगर पंचायत शिवनंदनपुर चुनाव से पहले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने नरेंद्र जैन पर कटार अड़ाने का आरोप लगाया था, हालांकि सीसीटीवी फुटेज में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस आरोप के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कार्रवाई के विरोध में थाने के सामने धरना शुरू कांग्रेस पदाधिकारियों ने नरेंद्र जैन पर की गई कार्रवाई को फर्जी बताते हुए थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के चलते नरेंद्र जैन को झूठे आर्म्स एक्ट में फंसाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस कार्रवाई को ‘लोकतंत्र की हत्या का प्रयास’ बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। बैज ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक नरेंद्र जैन पर लगे फर्जी मामले वापस नहीं लिए जाते और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
Source link
कांग्रेस नेता पर फर्जी आर्म्स एक्ट का आरोप:सूरजपुर में थाने के सामने कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दीपक बैज ने कहा-यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास














Leave a Reply