कांग्रेस ने महंगाई और कृषि संकट पर सरकार को घेरा:नोबेल वर्मा बोले-मोदी सरकार की नीतियों से अर्थव्यवस्था कमजोर, करही गोलीकांड को लेकर उठाए सवाल




जांजगीर-चांपा में कांग्रेस ने महंगाई, कृषि संकट और करही गोलीकांड को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मुख्य वक्ता एवं पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिकी दबाव के कारण भारत रूस और ईरान जैसे पारंपरिक मित्र देशों से सस्ता कच्चा तेल नहीं खरीद पा रहा है। इसके परिणामस्वरूप महंगा तेल आयात करना पड़ रहा है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा है और आम जनता महंगाई का सामना कर रही है। जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन शुरू होने के बावजूद किसानों को सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। विधायक कश्यप ने आरोप लगाया कि निजी दुकानों में खाद ऊंचे दामों पर बेची जा रही है और सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने करही गोलीकांड मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस 20 मई को उग्र आंदोलन करेगी। पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल, रफीक सिद्दीकी, देव कुमार पाण्डेय, शिशिर द्विवेदी, रामविलास राठौर, आकाश तिवारी, जितेन्द्र दिनकर, महेंद्र कश्यप, निर्मला बरेठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *