कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश,पुलिस ने 14KM पीछाकर पकड़ा:नागपुर के दो लड़के गिरफ्तार, कार से दो लड़कियां और सेक्स पावर की गोलियां बरामद




दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश की। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार का करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया और सिरसा गेट भिलाई-3 के पास दो आरोपियों को वाहन समेत पकड़ लिया। कार की चेकिंग के दौरान पुलिस को गाड़ी से सेक्स पावर की गोलियां, गांजा और सिगरेट बरामद हुईं। दोनों आरोपी नागपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे ट्रैफिक पुलिस की टीम कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। ड्यूटी में आरक्षक रमेश चंद्राकर तैनात थे। इसी दौरान रायपुर की तरफ से दुर्ग की ओर एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। कार में ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। आरक्षक के उपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश आरक्षक रमेश चंद्राकर ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कार सीधे आरक्षक की तरफ बढ़ा दी और उसे कुचलने की कोशिश की। खुद को बचाने के दौरान आरक्षक सड़क पर गिर गया और उसके दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई। आरोप है कि चालक ने आरक्षक के सिर के ऊपर से भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पीछे हटने से उसकी जान बच गई। 14 किलोमीटर तक पुलिस ने किया पीछा घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिस टीम सक्रिय हुई और ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी से कार का पीछा शुरू किया। 14 किलोमीटर तक पुलिस ने वाहन चालक का पीछा किया और आरोपियों को सिरसा गेट, भिलाई-3 के पास पकड़ लिया। कार में दो युवक और एक किशोरी और एक युवती सवार थीं। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रमजान और जाकिर मोहम्मद बताए। दोनों नागपुर के रहने वाले हैं। रमजान न्यू नेहरू नगर और जाकिर मोहम्मद बड़ा ताजबाग, सक्करदारा क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया थाना कुम्हारी पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 221 और 3(5) के साथ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 100 के तहत कार्रवाई की गई है। घटना में इस्तेमाल कार क्रमांक MH 02 AY 3475 को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं कार में मौजूद लड़कियों के घरवालों को सूचना देकर उनके बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी वाहन चेकिंग और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए तेज और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *