![]()
भीषण गर्मी में बीते 24 घंटे से बिजली गुल होने से खाड़ेपुर योगेंद्र विहार नई बस्ती के लोगों का गुस्सा मंगलवार देर शाम फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कर्रही सबस्टेशन पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बिजली कर्मचारियों के विरोध करने पर लोगों ने उनके साथ हाथापाई की, जिस पर बिजली कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने ठाकुर चौराहे के पास बैरीकेडिंग लगाकर सड़क जाम कर दी। लोगों ने राहगीरों से साथ अभद्रता की। हंगामें की सूचना पर बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इलाकाई लोग तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक जारी हंगामे के बाद मौके पर जेई व बर्रा सबस्टेशन से बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट सही करने का कार्य शुरू किया। 48 घंटे से ज्यादा समय से हो रही थी ट्रिपिंग कर्रही सब स्टेशन से जुड़े इलाकों गुंजन विहार, बर्रा, गुलाबी बिल्डिंग चौराह से टापू चौराहा सहित अन्य इलाकों में पिछले 48 घंटे से भी ज्यादा समय से ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट की समस्याएं आ रही थी। बार-बार बिजली जाती और आ रही थी। स्थिति यह थी कि दिन में 30 से 45 तक हर आधे घंटे में बिजली जाती रही। इन सब के इतर सोमवार को कर्रही स्थित निहारिका हॉस्पिटल के पीछे स्थित योगेंद्र विहार खाड़ेपुर नई बस्ती में फॉल्ट होने के बाद 24 घंटे तक बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को सब्र मंगलवार देर शाम जवाब दे गया, जिसके बाद करीब 150 से अधिक महिलाएं–बच्चों समेत इलाकाई लोग कर्रही सबस्टेशन जा पहुंचे और सबस्टेशन में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को पीट दिया। बिजली कर्मचारी जान बचाकर सबस्टेशन से भाग निकले, इसके बाद आक्रोशित लोगों ने ठाकुर चौराहे पर बैरीकेडिंग लगाकर रोड जाम कर दिया। राहगीरों ने निकलने की कोशिश की तो उनसे अभद्रता की गई, जानकारी मिलने पर केस्को की टीम मरम्मत करने पहुंची तो घेर लिया। मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने भीड़ को समझाकर शांत किया और उसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हो सका। मीडिया प्रभारी बोले- ट्रांसफॉर्मर हो गया था ओवरलोड देर रात तक इलाकाई लोगों की भीड़ कर्रही रोड पर एकत्र थी। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यहां 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा है जो ओवरलोड हो गया। इतने ही केवीए का दूसरा ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया और लोड बांट कर आपूर्ति शुरू कराई जा रही है।
Source link
कानपुर के खाड़ेपुर में 24 घंटे से बिजली गुल:गुस्साए लोगों ने सबस्टेशन में तोड़फोड़ की, सड़क पर बैठी महिलाएं; कर्मचारियों से हाथापाई














Leave a Reply