![]()
कानपुर देहात के झींझक नगर पालिका क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में शनिवार देर रात बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कॉलोनी के लोगों ने ट्रांसफार्मर में लगी आग का वीडियो बना लिया, जो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में ट्रांसफार्मर से तेज लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं। विभाग ने बंद की बिजली सप्लाई आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी। इसके बाद एहतियातन इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा लेकर ट्रांसफार्मर की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। ट्रांसफार्मर जलने से परेशानी और बढ़ गई। लोगों ने विद्युत विभाग से स्थायी समाधान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। मरम्मत के बाद बहाल हुई सप्लाई विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आवश्यक मरम्मत कार्य के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
Source link
कानपुर देहात के कांशीराम कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में लगी आग:ऊंची लपटें उठने से मची अफरा-तफरी, विभाग ने शॉर्ट सर्किट वजह माना















Leave a Reply