कानपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग:25 फीट ऊंची आग की लपटें उठीं, 2 घंटे में दमकल कर्मियों ने पाया काबू




कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तड़के एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। लोगो ऊंची आग की लपटे देख सूचना दमकल विभाग को दी, कुछ ही देर में दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आस-पास के लोगो ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे गोदाम से अचानक धुआं और आग की 25 फुट ऊंची लपटें उठने लगीं। गोदाम में प्लास्टिक का कबाड़ अधिक मात्रा में रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने से निकलने वाला काला धुंआ एक किमी तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में करीब 2 घंटे घंटे से अधिक समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोगों ने बताया कि यह गोदाम किराय पर है, यह संजय नाम के व्यक्ति के द्वारा संचालित किया जा रहा है। आग लगने की सूचना पर गोदाम संचालक संजय मौके पर पहुंचे। अपना गोदाम जलता देख वह भावुक हो गए। शुरुआती अनुमान के अनुसार आग में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *