![]()
“दो बेटियां पहले ही दूसरे समुदाय में शादी कर चुकी थीं… छोटी भी वही करने जा रही थी… मना करने पर नहीं मानी, इसलिए उसे मार दिया…”
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले नाबालिग शब्बा के टुकड़ों में शव मामले में पिता ने पुलिस पूछताछ में यह चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। जीआरपी की जांच में सामने आया कि यह ‘ऑनर किलिंग’ का मामला है, जिसमें पिता ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी और शव को ट्रेन में ठिकाने लगा दिया।
S-1 कोच में सीट के नीचे मिला था 6 टुकड़ों में शव 17 मई को छपरा-गोमती एक्सप्रेस के S-1 कोच में सफाई के दौरान सीट के नीचे एक बक्सा और बैग मिला। खोलने पर बॉक्स में युवती का धड़ और बैग में हाथ-पैर अलग-अलग रखे मिले। शव कुल छह टुकड़ों में था, जबकि सिर मौके से गायब था।
कुशीनगर में गला काटकर की हत्या, फिर काटे टुकड़े पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिता विगन अंसारी ने कुशीनगर के सेवरही इलाके में अपने घर पर ही नाबालिग बेटी शब्बा की गला काटकर हत्या की। इसके बाद शव के कई टुकड़े किए गए। सिर को अलग जगह फेंक दिया गया, जबकि शरीर के हिस्सों को बैग और बक्से में पैक किया गया।
ई-रिक्शा से ट्रेन तक लाए, CCTV में कैद हुए आरोपी हत्या के बाद तीनों आरोपी शव के टुकड़ों को ई-रिक्शा से लेकर ट्रेन तक पहुंचे और कोच में रखकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
800 CCTV खंगालने के बाद खुला राज जीआरपी की तीन टीमों ने करीब 800 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान कुशीनगर के तमकुही रोड स्टेशन पर तीन संदिग्धों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पिता, बहन और बहनोई गिरफ्तार, हथियार बरामद इस सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा जीआरपी एसपी रोहित मिश्रा की टीम ने किया। तीन टीमों की लगातार पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता विगन अंसारी, उसके बहनोई मोजिबुल्लाह अंसारी और पत्नी नूरजहां अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो ‘बांका’ बरामद किए गए हैं।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, ‘ऑनर’ के नाम पर खौफनाक वारदात पूछताछ में सामने आया कि शब्बा का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग था और वह शादी करना चाहती थी। इससे नाराज पिता ने परिवार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इससे पहले भी उसकी दो बेटियां प्रेम विवाह कर चुकी थीं, जिससे वह पहले से ही नाराज और दबाव में था।
सिर की तलाश जारी, आगे की जांच में जुटी पुलिस हालांकि अब तक मृतका का सिर बरामद नहीं हो सका है। पुलिस टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Source link















Leave a Reply