कार की टक्कर से मासूम भाई-बहन की मौत:खरगोन में पिता का पैर टूटा, मां की कमर में चोट; बच्चों को CPR देने का VIDEO




मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता का सिर फूट गया, पैर टूट गया। मां की कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, हादसा कतरगांव के शनि मंदिर के पास हुआ। सेजगांव निवासी देवकरण चौहान पत्नी रानू चौहान और दो बच्चों के साथ बाइक से ससुराल मिर्जापुर जा रहे थे। परिवार कथा कार्यक्रम में शामिल होने निकला था, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… टक्कर के बाद बाइक सवार चारों लोग दूर जा गिरे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महाराष्ट्र पासिंग हुंडई क्रेटा कार (MH14MZ3000) शाम करीब 6 बजे महेश्वर की ओर से आ रही थी। कतरगांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार चारों लोग दूर जा गिरे। कार भी खेत में उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने 2 वर्षीय श्रीयांश और 3 वर्षीय गणिका को बचाने की कोशिश की। मेडिकल टीम ने दोनों को CPR दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पति का पैर फैक्चर, पत्नी की हालत गंभीर हादसे में देवकरण चौहान का पैर फ्रैक्चर हो गया। उनके सिर में गंभीर चोट आई। पत्नी रानू चौहान की हालत भी गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शाम करीब 7:30 बजे खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्चों के नाना ने बताया कि घर में धार्मिक कथा की तैयारियां चल रही थीं। पूरा परिवार कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था, लेकिन हादसे ने खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद मिर्जापुर और सेजगांव में शोक का माहौल है। इलाज के बाद घायल धामनोद रेफर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुजीत यादव ने बताया कि महिला की कमर के पास गंभीर चोट लगी है। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद उनकी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घायलों को इलाज के बाद धामनोद रेफर कर दिया गया। फिलहाल पति-पत्नी दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे के सिर में गहरी चोट थी, जबकि बच्ची की जांघ के पास गंभीर चोट आई थी। दोनों मासूमों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें CPR देकर बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद कार सवार फरार मंडलेश्वर पुलिस ने बताया कि मासूमों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। क्रेटा कार जब्त कर ली गई है। हादसे के बाद कार सवार फरार हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच जारी है। ……………………………………. रीवा में ट्रक ने तूफान को टक्कर मारी, 3 रोजगार सहायकों की मौत रतलाम से भोपाल जा रहे ग्राम पंचायत सचिवों की गाड़ी (तूफान) को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 सहायक सचिवों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे देवास के पास हुई। सभी घायलों को देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *