कार-ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत:उज्जैन से महाकाल दर्शन कर यूपी लौट रहे थे; तीन घायल, दो जबलपुर रेफर




कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर चाका बाईपास के समीप एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत कुठला थाना पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से कार में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। महाकाल दर्शन को आए थे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों का उपचार जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। वे उज्जैन से महाकाल दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। मृतक और घायल के नाम मृतकों में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, कुंडा निवासी अमित सिंह शामिल हैं। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में प्रीतम सिंह, प्रयागराज निवासी विवेक राजपूत और सूर्यांश सिंह शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुठला थाना पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को उत्तर प्रदेश में सूचना भेज दी गई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों की निगरानी कर रही है, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *