कार ने दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग को रौंदा, मौत:हमीरपुर में बिजली का खंभा तोड़ते हुए खड़ी कार में मारी टक्कर




हमीरपुर ज़िले की मौदहा कोतवाली कस्बे में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाते हुए एक अधेड़ की जान ले ली, जबकि सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और एक बिजली के खंभे को भी तोड़ दिया। हादसे की आवाज़ सुन कर घर में सो रहे लोग बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा कस्बे के कपसा रोड स्थित रहमानिया मदरसे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बांदा की ओर से आ रही एक आर्टिगा कार, जिसमें तीन लोग सवार थे, तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड पहुंच गई। कार ने पहले एक आरा मशीन के बाहर रखी लकड़ियों में टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे 60 वर्षीय अरशद मुहम्मद उर्फ बाबू को रौंद दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी आज़म दिलशाद की ब्रेज़ा कार से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर मारने वाली कार के एयरबैग खुल गए और पास लगा बिजली का खंभा भी टूट गया। 100 की रफ्तार से हादसे को अंजाम देने वाली कार के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। वहीं मृतक अरशद मुहम्मद उर्फ बाबू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक व मालिक का नाम आबिद बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *