![]()
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा-पाटन मार्ग पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइकों से टकरा गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। घटना भौडी चौराहा के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कार के अंदर शराब की पेटियां देखीं। इसकी सूचना भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को दी गई। कार से बरामद हुई 34 पेटी शराब संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और कार की जांच की। इस दौरान कार से 34 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में घायल युवक की पहचान भौडी निवासी सीताराम यादव के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। संगठन ने लगाए आरोप मौके पर पहुंचे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने क्षेत्र में लगातार अवैध शराब परिवहन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने स्थानीय विधायक और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह से क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।
Source link
कार ने बाइक को टक्कर मारी, 34 पेटी शराब मिली:बाइक सवार घायल; कार सवार आरोपी फरार, दमोह के तेंदूखेड़ा-पाटन मार्ग पर हादसा














Leave a Reply