![]()
रीवा में बुधवार को दोपहर को कार सवार ने तीन जैन साध्वियों की कुचल दिया। घटना में दो जैन साध्वियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा कलेक्ट्रेट के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन महिला धर्मगुरुओं को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, मृत साध्वियों में श्रुति मति माता और उपसमिति माता शामिल हैं। श्रुति मति माता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी गंभीर साध्वी ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरी साध्वी आरिका माता की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। सड़क किनारे पैदल जा रही थीं साध्वियां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों जैन साध्वियां सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आ गई और जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दूसरी साध्वी की भी मौत हो गई। जैन समाज में शोक और आक्रोश घटना के बाद पूरे जैन समाज में शोक और गुस्से का माहौल है। बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल और जैन धर्मशाला पहुंचे। दोनों साध्वियों के शव अंतिम दर्शन के लिए रखे गए, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया। आरोपी चालक जबलपुर से गिरफ्तार हादसे के बाद फरार हुए कार चालक को पुलिस ने जबलपुर के बहोरीपार टोल नाके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद करीब 270 किलोमीटर तक भागता रहा। बरगी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और रीवा पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…
Source link
कार ने 3 महिला धर्मगुरुओं को कुचला, दो की मौत:रीवा में कुचलने के बाद 270 किलोमीटर भागा आरोपी, बरगी पुलिस ने पकड़ा














Leave a Reply