![]()
कासगंज के सोरों क्षेत्र में हरि की पैड़ी गंगा घाट पर स्नान करते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान निक्कू उर्फ अनुराग (17) पुत्र अमोद, निवासी मोहल्ला चक्रवर्ती, थाना सोरों, कासगंज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनुराग हरि की पैड़ी गंगा घाट स्थित तुलसी रत्नावली घाट के निकट स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में उतरकर किशोर को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद, अनुराग की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल कासगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link
कासगंज में गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत:हरि की पैड़ी घाट पर पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा















Leave a Reply