![]()
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यापारी परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों की चोरी का आरोप सामने आया है। आरोप है कि किरायेदार ने जन्मदिन पार्टी के बहाने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के कटरा मीरा स्थित शान वाली गली की है। यहां व्यापारी मुरारी लाल के मकान में एक युवक किराए पर रहता था। परिजनों के अनुसार, आरोपी किरायेदार ने अपना जन्मदिन बताकर घर में एक पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान उसने केक काटा, मिठाई और कोल्ड्रिंक पिलाई। परिवार का आरोप है कि इन खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। मिठाई और कोल्ड्रिंक पीने के बाद मुरारी लाल और उनका बेटा बेहोश हो गए। जब परिवार को होश आया, तो घर से लगभग 18 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात गायब मिले। पुलिस ने किया घटना का खुलासा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। परिवार की सदस्य हेमलता ने आरोप लगाया कि किरायेदार ने पहले उनका विश्वास जीता और फिर सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। मुरारी लाल के बेटे ने भी किरायेदार पर नगदी और जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Source link
किरायेदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को लूटा:जन्मदिन पार्टी के बहाने लाखों की नगदी लूटी, जेवरात गायब होने का आरोप















Leave a Reply