![]()
भास्कर न्यूज | सोनहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत ब्लॉक सोनहत की ग्राम पंचायत कुशहा में चौपाल के दौरान कामयाबी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वेन नीति आयोग की ओर से चयनित और वित्तपोषित मिशन कामयाबी के तहत शुरू की गई है। कामयाबी वेन का मकसद दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों तक आधुनिक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है। वेन के जरिए वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीक से पढ़ाई कराई जाएगी। पढ़ाई रोचक होगी। अनुभव के आधार पर होगी। तकनीक पर आधारित होगी। इस पहल से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी। बोर्ड परीक्षा के परिणाम बेहतर होंगे। तकनीकी जागरूकता में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेन से दूर के गांवों के विद्यार्थियों को विज्ञान और डिजिटल शिक्षा की जरूरी जानकारी आसान और असरदार तरीके से मिल सकेगी। कार्यक्रम में विधायक भैया लाल राजवाड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, कलेक्टर रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे मौजूद रहे।
Source link
कुशहा से कामयाबी वेन शुरू














Leave a Reply