कुशीनगर में पंचायत चुनाव का पोस्टर फाड़ने पर मारपीट:चाकू-फरसे से हमले का आरोप, 3 लोग गंभीर रूप से घायल




कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरौना में बीती रात पंचायत चुनाव के पोस्टर को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है। गांव के गेट पर अशोक तिवारी ने बीडीसी चुनाव से संबंधित पोस्टर लगाया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने यह पोस्टर फाड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
घटना में अशोक तिवारी (30) पुत्र बेनी माधव, प्रियांशु तिवारी (19) पुत्र सुखदेव और शब्बीर पुत्र नूरुद्दीन निवासी ग्राम सोहरौना घायल हुए। बताया जा रहा है कि अशोक तिवारी को चाकू और फरसे से गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और हालात को नियंत्रण में कराया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *