![]()
गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन किए। थोड़ी देर में CM योगी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। करीब 393 करोड़ रुपए की लागत वाले बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन की तरफ से ताल नदोर में उपलब्ध कराई गई जमीन पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। औपचारिक शिलान्यास होने से पूर्व, सरकार की तरफ से जारी परियोजना लागत की प्रथम किस्त 63.39 करोड़ रुपए से काम आगे बढ़ रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक (भवन) के अनुसार अब तक करीब 7 प्रतिशत काम हुआ है। स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। सीएम योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
Source link
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री गोरखपुर पहुंचे:गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की; CM योगी करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास













Leave a Reply