केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी में शामिल हुए मुख्यमंत्री:30 मिनट रुके, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद; जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड पर किया स्वागत




मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को सागर पहुंचे। वे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सीएम धर्मश्री हेलीपैड पर पहुंचे, जहां कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री कार से आरटीओ रोड स्थित निजी होटल पहुंचे, जहां विवाह समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के बेटे केसरी नंदन और बहू प्रेरणा को परिणय सूत्र में बंधने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह दो आत्माओं का पवित्र मिलन है। ईश्वर आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे। परिवार से मुलाकात कर साझा की खुशियां मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और उनके परिवार से मुलाकात कर खुशियां साझा कीं। वे करीब 30 मिनट तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके बाद सागर से रवाना हो गए। इस दौरान नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, डीआईजी शशीन्द्र सिंह चौहान और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *