![]()
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार रविवार को सागर से टीकमगढ़ तक यात्री बस में सफर करते नजर आए। उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे सागर से बस पकड़ी और करीब 130 किलोमीटर का सफर तय कर शाम 5:30 बजे टीकमगढ़ बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड पहुंचने के बाद उन्होंने परिसर में मानवीय संवेदना समिति द्वारा संचालित निशुल्क प्याऊ पर लोगों को पानी पिलाया। करीब आधे घंटे तक वहां लोगों की सेवा करने के बाद वे ई-रिक्शा से अपने सिविल लाइन रोड स्थित बंगले के लिए रवाना हुए। ईंधन बचाने की अपील से जोड़ा जा रहा कदम केंद्रीय मंत्री का यह सफर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने और काफिलों को सीमित रखने की बात कही थी। पहले भी ई-रिक्शा से कर चुके हैं सफर इससे पहले शनिवार को भी डॉ. वीरेंद्र कुमार छतरपुर दौरे से लौटते समय ई-रिक्शा में सफर करते दिखाई दिए थे। वे खजुराहो-भोपाल महामना ट्रेन से टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से ई-रिक्शा से अपने घर गए थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर डीजल और पेट्रोल की स्थिति को देखते हुए ईंधन बचाना जरूरी है। स्थानीय लोगों के अनुसार डॉ. वीरेंद्र कुमार कई बार बिना सुरक्षा गार्ड के भी शहर में नजर आते हैं। वे सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अपने बंगले से कलेक्ट्रेट तक पैदल जाते हुए भी दिखाई देते हैं।
Source link
केंद्रीय मंत्री ने सागर से टीकमगढ़ बस से किया सफर:बस स्टैंड पर लोगों को पिलाया पानी, ईंधन बचाने की अपील की














Leave a Reply