![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद जनप्रतिनिधि और अफसर साइकिल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ईवी गाड़ियों से सफर कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से यात्री बस में बैठकर टीकमगढ़ का सफर किया। बस में बैठी बुजुर्ग महिला को पानी की बोतल दी और बोले आपको देखकर मुझे दादी की याद आ गई। अन्य यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने ईंधन बचत और सादगी का संदेश दिया। नेता मंत्री ईंधन बचाएंगे तो सकारत्मकम बदलाव आएगा
यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ईंधन बचत की अपील कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई और संसाधनों के सीमित उपयोग को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन अपनाना समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि नेता और अधिकारी स्वयं आगे आकर ईंधन बचत का संदेश देंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। इसी उद्देश्य से उन्होंने सरकारी काफिले और अतिरिक्त वाहनों के बजाय यात्री बस में सफर कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जताई।
Source link
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने यात्री बस में किया सफर:सागर से टीकमगढ़ जाते समय बुजुर्ग अम्मा से बोले- दादी की याद आ गई














Leave a Reply