![]()
केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे बुधवार शाम आगर-मालवा जिले के मशहूर शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर पहुंचीं। उज्जैन से सड़क के रास्ते नलखेड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राज्यमंत्री खडसे ने मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के पीछे बनी यज्ञशाला में पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच हवन और अनुष्ठान में हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान देश की तरक्की और लोगों की सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम मंत्री के आने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान वहां काफी संख्या में श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी व्यवस्था संभालने के लिए पूरे समय मंदिर में डटे रहे। दर्शन के बाद इंदौर के लिए हुईं रवाना दर्शन और हवन पूरा करने के बाद राज्यमंत्री खडसे कुछ देर तक मंदिर परिसर में ही रुकीं। इसके बाद वे सड़क मार्ग से इंदौर के लिए रवाना हो गईं। जाते समय भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
Source link
केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे नलखेड़ा पहुंचीं:मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए और हवन अनुष्ठान में लिया भाग















Leave a Reply