केन नदी में डूबा 19 वर्षीय युवक, मौत:छतरपुर में ग्रामीण बोले-अवैध रेत खनन से बने गहरे गड्ढे




छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा के गोयरा थाना क्षेत्र में केन नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को बारबंद में हुई। युवक नदी में नहाने गया था। स्थानीय लोगों ने अवैध रेत उत्खनन को इस हादसे का कारण बताया है। लोगों का कहना है रेत खनन से नदी में गहरे गड्ढे बन गए हैं। युवक को तैरना नहीं आता था
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा (19) पुत्र मुन्नू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। रोहित अपने परिजनों के साथ केन नदी में नहाने आया था। नहाते समय वह नदी के बीच बने एक गहरे गड्ढे में चला गया, जहां तैरना न आने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि युवक का शव नदी से निकालकर चंदला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अवैध उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
स्थानीय लोगों के अनुसार, केन नदी में अवैध उत्खनन के कारण जगह-जगह 20 से 50 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ गया है, जिससे कहीं पानी कम गहरा होता है तो कुछ कदम आगे ही अचानक गहराई बढ़ जाती है। यह स्थिति लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफिया एलएनटी और लिफ्टर मशीनों का उपयोग कर नदी की जलधारा के बीचों-बीच दिन-रात अवैध खनन कर रहे हैं। नदी के मध्य हिस्से में उत्खनन की कोई अनुमति नहीं है, फिर भी नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *