केयर टेकर ने खाते से निकाले पैसे:बुजुर्ग दंपति की देखरेख के लिए रखा था, एकाउंट से 40 हजार अपने खाते में किया ट्रांसफर




दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति के यहां एक केयर टेकर ने देखभाल के नाम पर वृद्ध दंपत्ति के संयुक्त बैंक खाते से बिना अनुमति 40 हजार 85 रुपए निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद नेवई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 17 मई को पीड़ित परिवार की ओर से नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके वृद्ध माता-पिता की देखभाल के लिए एक महिला को केयर टेकर रखा गया था। महिला को घर और बैंक से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां भी दी गई थीं, ताकि वह बुजुर्ग दंपत्ति की मदद कर सके। इसी भरोसे का फायदा उठाकर महिला ने बैंक खाते से रकम निकाल ली। परिवार को जब खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिली तो उन्होंने बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कराई। जांच में पता चला कि खाते से 40 हजार 85 रुपए निकाले गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य वित्तीय लेनदेन की जानकारी भी सामने आई। इसके बाद परिवार ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। बैंक ट्रांजेक्शन से पकड़ाया
मामले की गंभीरता को देखते हुए नेवई थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। इसके बाद तकनीकी और दस्तावेजी जांच की गई। पुलिस टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य रिकॉर्ड खंगाले। जांच के दौरान आरोपी महिला का पता लगाकर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने बैंक खाते से रकम निकालने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला स्मिता बरगटे (44) निवासी रिसाली सेक्टर, थाना नेवई, जिला दुर्ग को 18 मई को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। घर में रहते-रहते पूरी जानकारी जुटाई
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला बुजुर्ग दंपत्ति के बैंक खाते और वित्तीय जानकारी तक पहुंच रखती थी। उसने इसी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर पैसे निकाले। मामले में बैंक ट्रांजेक्शन और संबंधित दस्तावेजों को साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *