'कॉकरोच जनता पार्टी' को योगी के मंत्री ने बताया फर्जी:कपिल देव ने ITI में दिए मीडिया के सवालों के जवाब




इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सरकार के मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कानपुर पहुंचे प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसे पूरी तरह फर्जीवाड़ा करार दिया है। दरअसल, शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल से मुलाकात करने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल सीधे पांडु नगर स्थित आईटीआई (ITI) कैंपस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां जब मीडिया ने उनसे इस नई राजनीतिक चर्चा और राहुल गांधी के बयानों पर सवाल किया, तो उन्होंने दो टूक कहा कि यह सब सिर्फ फर्जीवाड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि अब युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आईटीआई से पुराने और आउटडेटेड कोर्स हटाए जाएंगे और नए जमाने की हाईटेक ट्रेनिंग दी जाएगी। राजनीतिक सवालों पर फेरा पानी, बोले- यह सब फर्जीवाड़ा है पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। जब मंत्री से पूछा गया कि क्या 2027 के चुनाव से पहले यह कोई नई चुनौती है? इस पर मंत्री ने हंसते हुए कहा, “यह सब फर्जीवाड़ा है, इसमें कुछ नहीं है।” इसके बाद जब विपक्ष और राहुल गांधी की पीएम पर टिप्पणियों को लेकर किया गया, तो मंत्री ने सियासत पर ज्यादा बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने बड़े ही चुटीले अंदाज में कहा, “भाई, मैं अभी आईटीआई कैंपस में आया हूं, यहां सिर्फ बच्चों के भविष्य की बात होगी।” 4.5 करोड़ रुपये से संवर रहा कैंपस, टाटा की हाईटेक लैब भी शुरू निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्लासरूम और वर्कशॉप का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच जाकर पूछा कि उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है और क्या उन्हें नई तकनीक सीखने को मिल रही है? मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पांडु नगर आईटीआई के कायाकल्प के लिए विभाग ने बजट पास कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *