कॉलसेंटर में नौकरी के बहाने ठगने वाले 6 गिरफ्तार:वाराणसी में प्रोडेक्ट सेलिंग के नाम पर 250 से ठगी, युवक-युवतियों ने बताई कहानी




वाराणसी में युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का सारनाथ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया है। सभी से थाने में पूछताछ कर उनके नेटवर्क खंगाल रही है। आरोपी युवाओं को बरगलाकर उनसे पैसे ऐठ लिया करते थे। आरोपी खुद को कॉल सेंटर का संचालक बताते थे और इसी का झांसा देकर युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को एसीपी के साथ सारनाथ थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का मंगलवार को वाराणसी पुलिस ने पर्दाफाश कर छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने नई बाजार इलाके में छापेमारी कर युवाओं के साथ ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद सारनाथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कॉल सेंटर संचालित करते हैं, लेकिन मौके पर कॉल सेंटर के संचालन से संबंधित किसी भी तरह के दस्तावेज या प्रमाण नहीं मिले। इससे यह साफ है कि युवाओं के साथ यह गिरोह ठगी किया करता था। गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया पर ऐड डालते थे और फोन कॉल के जरिए युवाओं से संपर्क साधा करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाराणसी और देश की विभिन्न कंपनियों में उनके संपर्क होने की बात किया करते थे और युवाओं को झांसे में लेकर उनसे ठगी करते थे। सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर वसूली पुलिस ने बताया कि नौकरी का भरोसा देकर युवाओं से रजिस्ट्रेशन कराया जाता था और उनकी ट्रेनिंग भी होती थी। यही नहीं, सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर भी युवाओं से रकम वसूली जाती थी। अब तक सैकड़ों युवक और युवतियां इस गिरोह के झांसे में आ चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नेटवर्क कई दिनों से सक्रिय था। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी मिली थी। पुलिस ने सभी दस्तावेज किया जब्त पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके साथ ही सभी के मोबाइल फोन, दफ्तर से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिन लोगों के साथ ठगी हुई है उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है। प्रोडेक्ट सेलिंग के नाम पर 250 लड़कों से ठगी एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि स्वास्तिक एसोसिएट के नाम पर प्रोडेक्ट सेलिंग के नाम पर युवाओं को ट्रेनिंग देते थे और 30 हजार रुपए लेते थे। इनकी जिम्मेदारी प्रोडेक्ट बेचने की होती थी फिर उनके जरिए और लड़कों को बुलाते थे। ठगों ने अब तक 250 लड़कों के साथ ऐसा किया है। लड़के सभी बिहार और कुशीनगर के हैं।कोई भी युवक वाराणसी का नहीं है। इन्हे किसी भी प्रकार की सेलरी नहीं देते थे। 6 से 7 लोगों को पकड़ा गया है, पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *