![]()
खंडवा जिले की पंधाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 23 हजार रुपए कीमत के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर व एसडीओपी अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। कॉलेज जाते समय हुई थी झपटमारी
पुलिस के अनुसार फरियादी शुभम असलकर (19) निवासी ग्राम बिहार (कोहदड़) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आईटीआई कॉलेज पंधाना में पढ़ाई करता है। 30 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह अपने मित्र आकाश भास्कले के साथ पंधाना बस स्टैंड से कॉलेज की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान न्यू सीएम राइज स्कूल के सामने बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उतरकर दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए और आरोपी पंधाना कस्बे की ओर फरार हो गए। झपटमारी में शुभम और उसके मित्र आकाश का मोबाइल लूट लिया गया था। मामले में थाना पंधाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
Source link
कॉलेज जाते छात्रों से मोबाइल झपटने वाले तीन नाबालिग पकड़े:बस स्टैंड से पीछा कर वारदात की थी; खंडवा पुलिस ने दोनों मोबाइल बरामद किए














Leave a Reply