कॉलेज बस सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला:बड़वानी में महिलाओं को बचाने के प्रयास में हुई दुर्घटना, 50 छात्र सुरक्षित




बड़वानी जिले के ठीकरी तहसील अंतर्गत ग्राम दवाना में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। बड़वानी से बोरावां जा रही जेआईटी कॉलेज की बस सड़क से नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार लगभग 50 कॉलेज छात्रों की सूझबूझ और ड्राइवर की तत्परता से कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। जेआईटी कॉलेज की बस क्रमांक MP 10 7722 सोमवार सुबह बड़वानी से करीब 50 छात्रों को लेकर बोरावां की ओर जा रही थी। दवाना गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक दो राहगीर महिलाएं सड़क पर आ गईं। महिलाओं को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने अचानक स्टीयरिंग मोड़ दिया, जिससे बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस दौरान बस को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा। घायल छात्रों को पहुंचाया हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रों को तत्काल ठीकरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सभी छात्र खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि ड्राइवर ने समय पर नियंत्रण नहीं किया होता तो बस पलट सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। ड्राइवर ने महिलाओं की जान बचाने के लिए अपनी और छात्रों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बस को क्रेन की मदद से सड़क पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की सूझबूझ की सराहना की है। दुर्घटनाग्रस्त बस की अन्य तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *