![]()
कोरबा जिले को ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112’ सेवा के तहत 22 अत्याधुनिक वाहन मिले हैं। इन वाहनों से जिले में आपातकालीन सेवाएं अधिक सशक्त, त्वरित और प्रभावी होंगी। कोरबा को मिले 22 नए डायल-112 वाहनों को जिले के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं, मेडिकल इमरजेंसी, महिला-बच्चों की सुरक्षा सहित किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों को तुरंत सहायता प्रदान करना है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। हाईटेक वाहनों से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैमरा, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ये तकनीकें घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और कंट्रोल रूम से त्वरित संचार को संभव बनाएंगी, जिससे प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार आएगा। डायल-112 अब ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ के ध्येय वाक्य के साथ काम करेगा। नागरिक वॉयस कॉल के अलावा एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और एसओएस-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता मांग सकेंगे, जिससे सेवा की पहुंच और व्यापक होगी। कोरबा जिले के 24 अधिकारी-कर्मचारी रायपुर से इन वाहनों को लेकर आए हैं। पुलिस ने डायल-112 को आम जनता के लिए ‘लाइफलाइन’ और सुरक्षा का भरोसा बताया है। इन वाहनों में तैनात अधिकारी-कर्मचारी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ 24×7 सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। कोरबा पुलिस और जिला प्रशासन ने राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि संकट की हर घड़ी में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह पहल सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Source link
कोरबा को मिले 22 नए डायल-112 वाहन:आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज, सड़क हादसे से मेडिकल इमरजेंसी तक, 24 घंटे मिलेगी मदद















Leave a Reply