कोरबा में तीन हादसों में 5 लोगों की मौत:बाइक सवार ने ग्रामीणों को मारी टक्कर, ऑटो पलटी, भारी लीवर गिरा




कोरबा जिले में सोमवार को हुए तीन अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं के बाद देर रात तक चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पहली घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर हुई। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी। इस हादसे में अरदा निवासी प्रकाश और चाकाबुड़ा निवासी बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जो रात 12:30 बजे तक जारी रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रात के समय अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलते हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बांकी मोंगरा, कुसमुण्डा, दीपका थाना और सर्वमंगला चौकी पुलिस को तैनात किया गया। बालको में तेज रफ्तार ऑटो पलटी दूसरा हादसा बालको थाना क्षेत्र के अजगरबहार के पास हुआ। खरमोरा के 10 युवक झोराघाट से पिकनिक मनाकर ऑटो से लौट रहे थे। शाम के समय तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में सोनू यादव और सत्यम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल युवकों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सभी युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा के निवासी थे। भारी लीवर की चपेट में आई महिला तीसरा हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी स्थित प्रेम एंटरप्राइजेज फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में हुआ। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच चालू मशीन की सफाई करते समय एक भारी लीवर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति, नाबालिग बेटे अयांश और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। लगभग 4 घंटे तक चले हंगामे के बाद, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में समझौता हुआ। फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल ने तत्काल सहायता के रूप में 75 हजार रुपए नकद, बेटे अयांश के नाम 2 लाख रुपए की एफडी, 18 साल की उम्र तक 1500 रुपए प्रति माह भरण-पोषण और बालिग होने पर नौकरी देने पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन समाप्त हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *