कोरबा में मौसम ने बदले तेवर,अंधड़-बारिश और ओले गिरे:अचानक बदला मिजाज, सड़कें बनी तालाब, राहत के बाद उमस ने किया परेशान




कोरबा में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद तेज अंधड़ और बारिश के साथ कई इलाकों में ओले गिरे। सुबह से दोपहर तक जहां सूरज की तपिश महसूस की गई, वहीं शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से भर गईं। कई चौक-चौराहों पर लगे बैनर-पोस्टर फटकर उड़ गए, जिससे राहगीरों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा। इस गर्मी के मौसम में कोरबा का तापमान अभी तक 45 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा है। हालांकि, 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने वाली है, जिसके पहले ही आंधी-बारिश का यह दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आधे घंटे की बारिश के बाद उमस ने किया परेशान दोपहर करीब 3 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कोरबा शहर के साथ-साथ कटघोरा, पाली और करतला क्षेत्रों में भी ओले गिरने की सूचना मिली है। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से शुरुआती तौर पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके तुरंत बाद उमस और चिपचिपी गर्मी बढ़ गई, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो गए। इस दौरान बिजली की आवाजाही ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। तेज बारिश के कारण निचली बस्तियों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। नालियों के जाम होने से ट्रांसपोर्ट नगर, सीएसईबी चौक, टीपी नगर और कोसाबाड़ी जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूट गईं। तेज हवा से होर्डिंग्स और बैनर-पोस्टर फटे शहर भर में लगे होर्डिंग्स और राजनीतिक बैनर-पोस्टर फटकर सड़कों पर बिखर गए। दोपहिया वाहन चालकों को बारिश और हवा शांत होने तक पेड़ों या दुकानों के शेड के नीचे शरण लेनी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। उनका अनुमान है कि यदि नौतपा के दौरान भी इसी तरह बादल और बारिश होती रही, तो भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, अंधड़ और बारिश के बाद बढ़ी उमस ने फिलहाल लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *