![]()
सिंगरौली जिला न्यायालय परिसर में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वकीलों और दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर कुछ वकीलों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद अधिवक्ता आकेश वर्मा के चेंबर के बाहर रखी कुर्सियों पर दो युवकों के बैठने से शुरू हुआ। वकील ने युवकों से वहां से हटने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने वकील के साथ गाली-गलौज और हाथापाई भी की। विवाद बढ़ने पर अधिवक्ता आकेश वर्मा ने मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद आसपास मौजूद अन्य वकील मौके पर पहुंच गए और युवकों के साथ मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक वहां से भाग निकला, जबकि दूसरा वकीलों के बीच घिर गया। 5 से 6 वकीलों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। वायरल वीडियो में एक वकील युवक पर पत्थर से हमला करते हुए भी दिख रहा है। घटना के बाद वकीलों ने बैढ़न थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि अधिवक्ताओं की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मारपीट में घायल युवक भी शिकायत दर्ज कराता है, तो पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करेगी।
Source link
कोर्ट परिसर में वकीलों ने युवक को मारे लात-घूंसे:विवाद के बाद मारपीट, कपड़े भी फाड़े; वीडियो भी सामने आया















Leave a Reply